सुजानपुर में ब्रह्माकुमारीज का संगम अभियान, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल
सार
सुजानपुर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से संगम अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बबल प्ले स्कूल के नन्हे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, तनावमुक्त जीवन और आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
प्रकाशित: ()1 मिनट219 शब्द

