मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर के दुगनेड़ी गांव की 15 साल पुरानी सड़क की मांग पूरी, सात दिन में शुरू हुआ निर्माण कार्य

सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दुगनेड़ी गांव के लोगों की 15 साल पुरानी सड़क की मांग पूरी होने की दिशा में काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बाद सात दिनों के भीतर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। यह मार्ग दुगनेड़ी-गोहर होते हुए बाईपास से जुड़ेगा, जिससे आसपास के कई गांवों के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर के दुगनेड़ी गांव की 15 साल पुरानी सड़क की मांग पूरी, सात दिन में शुरू हुआ निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष ग्रामीणों ने उठाया था मामला, दुगनेड़ी-गोहर मार्ग बाईपास से होगा कनेक्ट

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दुगनेड़ी गांव के ग्रामीणों की 15 साल पुरानी सड़क की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष ग्रामीणों की ओर से मांग उठाए जाने के बाद महज सात दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। यह सड़क दुगनेड़ी से गोहर होते हुए बाईपास से जुड़ेगी।

इस सड़क के बनने से दुगनेड़ी गांव के लोगों को बाईपास तक पहुंचने में आसानी होगी और उनके समय की भी बचत होगी। इसके अलावा, भविष्य में यदि यह मार्ग फोरलेन से भी जुड़ जाता है तो बाड़ी, फरनाल, मसयाना, नाल्टी, गलोड़ और धनेड़ गांवों के लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को कम दूरी तय करके हमीरपुर बाजार पहुंचने का रास्ता मिलेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने पिछले दिनों दुगनेड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की थी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या के साथ-साथ सड़क निर्माण की मांग भी उठाई थी।

ग्रामीणों ने बताया था कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़क बनने से हमीरपुर पहुंचने के लिए उन्हें पहले की तरह लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा।

सुनील शर्मा बिट्टू ने पानी की समस्या के समाधान के लिए आईपीएच विभाग के अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए थे। वहीं, सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से सात दिनों के भीतर सड़क का काम शुरू करवा दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उनका आभार जताया और सड़क को दूसरी ओर फोरलेन से जोड़ने की मांग भी रखी।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस कार्य के लिए धन्यवाद के असली हकदार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं, जो हमेशा हमीरपुर के विकास कार्यों में सहयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल ग्रामीणों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें