मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर में मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता, 200 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

सार

हमीरपुर में निर्वाचन विभाग की ओर से जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा और नए मतदाताओं को मतदान के महत्व और चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर में मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता, 200 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

क्विज और निबंध प्रतियोगिता के जरिए युवा मतदाताओं को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति किया जागरूक

युवा और नए मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौर की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा एवं नए मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया, मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता पैदा करना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पहले ब्लॉक स्तर पर क्विज और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय मुकाबले के लिए किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

गंधर्वा राठौर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदारी और मतदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • मतदाता जागरूकता
  • निर्वाचन विभाग
  • क्विज प्रतियोगिता
  • युवा मतदाता
  • गंधर्वा राठौर

इस खबर को शेयर करें