मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

मंडी में भीषण सड़क हादसा, 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार; छह युवकों की मौत

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। मंगलवार रात सिमस क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता बुधवार दोपहर बाद चला, जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

TV Incharge

2 मिनट
मंडी में भीषण सड़क हादसा, 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार; छह युवकों की मौत

लडभड़ोल के सिमस क्षेत्र में मंगलवार रात हुआ हादसा, बुधवार दोपहर बाद खाई में दिखाई दी कार; सभी मृतक नाबालिग बताए जा रहे

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस में हुआ, जहां मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह युवकों के नाबालिग होने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात को हुआ, लेकिन इसकी जानकारी बुधवार दोपहर बाद मिली। बताया जा रहा है कि लडभड़ोल बाजार में दुकान और अपना व्यवसाय चलाने वाले लोगों के बच्चे सिमस में एक नामकरण समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

बुधवार सुबह तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में वे एक दुकान पर दिखाई दिए। इसके बाद बुधवार दोपहर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने खाई में कार गिरी हुई देखी। मौके पर पहुंचने पर छहों युवक कार के अंदर पड़े मिले।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को बाहर निकालकर लडभड़ोल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें