मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कुल्लू में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर 20 मीटर नीचे गिरी, 12 पर्यटक घायल

सार

कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में 12 पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

TV Incharge

2 मिनट
 कुल्लू में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर 20 मीटर नीचे गिरी, 12 पर्यटक घायल

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में की मदद

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार 12 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

हादसे के बाद मची अफरातफरी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने भी अपनी गाड़ियां रोककर घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सड़क से नीचे गिरे वाहन में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने में सहायता की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने संभाला राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें