मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चम्बा में पेंशनरों का धरना जारी, 11 नेता अनशन पर बैठे; लंबित DA किस्तों के भुगतान की मांग

सार

चम्बा में पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन के तहत 11 पेंशनर नेता अनशन पर बैठे हैं, जबकि 19 अन्य साथी बैकअप टीम के रूप में सहयोग दे रहे हैं।

TV Incharge

2 मिनट
चम्बा में पेंशनरों का धरना जारी, 11 नेता अनशन पर बैठे; लंबित DA किस्तों के भुगतान की मांग

पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार से महंगाई भत्ते के एरियर और पांच लंबित किस्तों का भुगतान जल्द करने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति इकाई चम्बा के आह्वान पर लंबित मांगों और वित्तीय देनदारियों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।

इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े 11 पेंशनर नेता अनशन पर बैठे। इनमें बजीर सिंह यादव, राजिंदर सिंह हमलाल, केवल धीमान, उत्तम सिंह राणा, आत्मा राम शर्मा, बदरी नाथ राणा, चमन लाल शर्मा, शराफत अली, लेख राज धीमान, नरेश खन्ना और लोकिंदर कुमार शर्मा शामिल रहे। वहीं, 19 अन्य साथी बैकअप टीम के रूप में आंदोलन को मजबूती दे रहे हैं।

समिति ने प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते के एरियर और करीब 10 प्रतिशत बनने वाली पांच लंबित किस्तों का भुगतान जल्द सुनिश्चित करने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में पेंशनरों को उनके जायज हक से वंचित रखना उचित नहीं है।

समिति ने मुख्यमंत्री द्वारा कुछ चुनिंदा लोगों को महत्व देने और बड़े पेंशनर समुदाय की समस्याओं की अनदेखी करने पर भी ऐतराज जताया है। कार्यकारिणी ने मांग की है कि सरकार किसी वर्ग विशेष के प्रभाव में आए बिना सभी पेंशनरों को समान प्राथमिकता दे।

समिति ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और सभी पेंशनरों से एकजुट होकर संघर्ष में सहयोग देने की अपील की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें