हिमाचल कैबिनेट की आज अहम बैठक, सरकारी भर्तियों और कर्मचारियों-पेंशनरों के मुद्दों पर हो सकता है बड़ा फैसला
सार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज शिमला में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सरकारी विभागों के खाली पदों, कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मामलों पर चर्चा संभव है। इसके अलावा धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के विधायी एजेंडे पर भी मंथन हो सकता है।
प्रकाशित: ()2 मिनट392 शब्द

