मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चम्बा

90 संबंधित खबरें

मेडिकल कॉलेज चम्बा में आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखीं, टेबल टॉप बैठक के बाद हुई मॉक ड्रिल

मेडिकल कॉलेज चम्बा में आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखीं, टेबल टॉप बैठक के बाद हुई मॉक ड्रिल

मेडिकल कॉलेज चम्बा में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए टेबल टॉप बैठक और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं की निरंतरता, संचार व्यवस्था और घायलों को तत्काल उपचार देने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

चम्बा में 348 बिजली उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन, 58.55 लाख रुपये का बिल बकाया

चम्बा में 348 बिजली उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन, 58.55 लाख रुपये का बिल बकाया

चम्बा बिजली मंडल ने लंबे समय से बिजली बिल जमा न करवाने वाले 348 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इन उपभोक्ताओं पर कुल 58.55 लाख रुपये बकाया हैं। बोर्ड ने कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। नोटिस के बाद अब तक करीब 17.11 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

चम्बा में पेंशनरों का धरना जारी, 11 नेता अनशन पर बैठे; लंबित DA किस्तों के भुगतान की मांग

चम्बा में पेंशनरों का धरना जारी, 11 नेता अनशन पर बैठे; लंबित DA किस्तों के भुगतान की मांग

चम्बा में पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन के तहत 11 पेंशनर नेता अनशन पर बैठे हैं, जबकि 19 अन्य साथी बैकअप टीम के रूप में सहयोग दे रहे हैं।

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से संक्रमित मिठाई नष्ट करवाई गई। विभाग अब तक मिठाइयों के 24 सैंपल भी ले चुका है।

चम्बा मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों को मिली EPF और पेंशन योजनाओं की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

चम्बा मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों को मिली EPF और पेंशन योजनाओं की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

चम्बा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ईपीएफओ के ‘निधि आपके 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को EPF, पेंशन और बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही दस्तावेज अपडेट रखने का आग्रह किया गया।

चम्बा में स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

चम्बा में स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

चम्बा में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमबीबीएस और नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी व पोस्टर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने प्रेरक अनुभव साझा किए।

चम्बा के कसाकड़ा में जूते की दुकान में लगी आग, 6 लाख रुपये का नुकसान

चम्बा के कसाकड़ा में जूते की दुकान में लगी आग, 6 लाख रुपये का नुकसान

चम्बा शहर के कसाकड़ा मोहल्ले में देर रात जूते की दुकान में आग लगने से करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। विधायक नीरज नैय्यर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

चम्बा में रंगोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 170 विद्यार्थियों ने लिया भाग

चम्बा में रंगोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 170 विद्यार्थियों ने लिया भाग

चम्बा में जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 14 शिक्षा खंडों के करीब 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग, रंगोली और कोलाज मेकिंग जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

चम्बा मेडिकल कॉलेज में 1 करोड़ से अधिक की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित, महिलाओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा

चम्बा मेडिकल कॉलेज में 1 करोड़ से अधिक की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित, महिलाओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा

चम्बा मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित की गई है। इससे महिलाओं को गर्भाशय संबंधी बीमारियों की आधुनिक जांच और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का नागोया में कमाल, कांस्य पदक जीतने पर गृह जिला में भव्य स्वागत

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का नागोया में कमाल, कांस्य पदक जीतने पर गृह जिला में भव्य स्वागत

जापान के नागोया में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा कुमारी का गृह जिला चंबा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

चम्बा में 93 स्कूलों के 900 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम

चम्बा में 93 स्कूलों के 900 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम

चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 93 विद्यालयों के 900 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

राइजिंग स्टार स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों को दिया संस्कार और सही दिशा का संदेश

राइजिंग स्टार स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों को दिया संस्कार और सही दिशा का संदेश

राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर, चम्बा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘विरासत सफलता से संस्कारों तक’ धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने हिमाचली, पंजाबी और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।