ऊना के कोटला खुर्द की जमीन में दबा है 200 साल पुराना खजाना? तोपों की तलाश में खुदाई करवाने की उठी मांग
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोटला खुर्द गांव में जमीन के नीचे दबी ऐतिहासिक धरोहरों, करीब 200 साल पुरानी तोपों और कथित खजाने का मामला फिर चर्चा में है। सेवानिवृत्त आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी मनोज कुमार कौशल ने सरकार से आधुनिक उपकरणों की मदद से वैज्ञानिक सर्वेक्षण और विशेषज्ञों की निगरानी में खुदाई करवाने की मांग की है। उन्होंने वर्ष 2016 में खेत की जुताई के दौरान मिली तोप की वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं।
प्रकाशित: ()2 मिनट385 शब्द

