श्री नैना देवी मंदिर में दीपावली पर तीन दिवसीय दुर्गा सप्तशती हवन, प्राचीन हवन कुंड में पुजारी परिवार निभा रहे सदियों पुरानी परंपरा
सार
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में दीपावली के अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा निभाई जा रही है। मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में तीन दिनों तक लगातार दुर्गा सप्तशती का हवन किया जाता है। मंदिर के पुजारी परिवार इस अनुष्ठान में भाग लेकर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति, विश्व शांति और देश की उन्नति की कामना करते हैं।
प्रकाशित: ()2 मिनट368 शब्द

