मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर 7 से 1 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे के चलते श्री नैना देवी जी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप देते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

TV Incharge

2 मिनट
राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर 7 से 1 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां पूरी कीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रपति के श्री नैना देवी जी मंदिर दौरे के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा।

उपायुक्त राहुल कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए न आएं और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था में सहयोग करें।

सुरक्षा के मद्देनजर रूट और ट्रैफिक प्लान तैयार

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रूट मैप और ट्रैफिक व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित मार्गों पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगी।

प्रशासन की ओर से आम जनता और श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

नैना देवी मंदिर में पूजा के बाद AIIMS जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री नैना देवी जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बिलासपुर स्थित AIIMS पहुंचेंगी। यहां वह निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम जनता से राष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें