मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कांगड़ा रेलवे रोड पर 5.63 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार, CIA टीम ने टांडा पुल के पास दबोचा

सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में CIA टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टांडा पुल के पास एक युवक को 5.63 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय करण कटोच निवासी पथियार, नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

TV Incharge

2 मिनट
कांगड़ा रेलवे रोड पर 5.63 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार, CIA टीम ने टांडा पुल के पास दबोचा

नगरोटा बगवां के पथियार का रहने वाला है आरोपी करण कटोच, पुलिस खंगाल रही नशे की सप्लाई का नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.63 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। आरोपी को कांगड़ा रेलवे रोड स्थित टांडा पुल के समीप गश्त और चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, CIA टीम को देर रात एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत टांडा पुल के पास टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

34 वर्षीय करण कटोच गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान करण कटोच (34) निवासी गांव एवं डाकघर पथियार, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नशे की सप्लाई के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किस व्यक्ति को की जानी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें