मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सोलन में 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार, SIU टीम ने मकान में दी दबिश

सार

सोलन में जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबाथु रोड स्थित एक मकान में दबिश देकर चार युवकों को 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों आरोपियों को 24 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

TV Incharge

2 मिनट
सोलन में 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार, SIU टीम ने मकान में दी दबिश

सुबाथु रोड स्थित मकान के एक कमरे से बरामद हुई हेरोइन, चारों आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश

हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस की SIU टीम ने चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 6.19 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 23 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सुबाथु रोड स्थित एक मकान में दबिश दी। इस दौरान मकान के एक कमरे में रह रहे चार युवकों के कब्जे से नशे की खेप बरामद हुई।

19 से 27 वर्ष के चार युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण (19) पुत्र दान सिंह निवासी डूगा मोड़, सुबाथु रोड सोलन, अमन परिहार (25) पुत्र रणजीत परिहार निवासी जाबल जमरोट, सोलन, अंशुल गुरंग (27) पुत्र विनोद गुरंग निवासी लाडेरा, जिला चंबा और विशाल (21) पुत्र भीम बहादुर निवासी उदय विहार कॉलोनी, सपरून सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया।

न्यायालय में पेश होंगे आरोपी, आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार चारों युवकों को 24 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें