बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर से चिट्टा सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सार
हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस् करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के फिरोजपुर से दो कथित सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 109.66 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में बैकवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान की। आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस सप्लाई चेन तक पहुंची। बिलासपुर पुलिस ने पिछले पांच महीनों में NDPS एक्ट के तहत 136 मामले दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रकाशित: ()2 मिनट362 शब्द

