मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक NSP पर कर सकेंगे अप्लाई

सार

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। वहीं, स्कूलों को सभी आवेदनों का सत्यापन 8 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर स्कूल प्रमुखों और छात्रवृत्ति प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

TV Incharge

2 मिनट
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक NSP पर कर सकेंगे अप्लाई

स्कूलों को 8 दिसंबर तक वेरिफिकेशन पूरा करने के निर्देश, लापरवाही बरतने पर स्कूल प्रमुखों और छात्रवृत्ति प्रभारियों पर होगी कार्रवाई

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दी गई है। इससे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

इस संबंध में सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने जिला हमीरपुर के सभी सरकारी और गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक तथा उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुख अपने-अपने संस्थानों के सभी पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें।

8 दिसंबर तक पूरा करना होगा आवेदनों का सत्यापन

उपनिदेशक ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल स्तर पर सभी आवेदनों की वेरिफिकेशन और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की दोबारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी करना अनिवार्य है। सभी स्कूल प्रमुख इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूरा करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रमुखों और छात्रवृत्ति प्रभारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो वहां बीपीएल प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।

आधार और बैंक खाते की जानकारी जरूर जांचें

देशराज डोगरा ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे आधार कार्ड और बैंक खाते में दर्ज नाम, जन्मतिथि सहित अन्य जानकारियों का आपस में मिलान जरूर कर लें। छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में दस्तावेजों या बैंक विवरण में किसी प्रकार की गलती होने पर भुगतान में परेशानी आ सकती है।

उपनिदेशक ने सभी स्कूल प्रबंधनों से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए समय पर पूरा करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • छात्रवृत्ति
  • NSP
  • शिक्षा विभाग
  • आवेदन
  • विद्यालय
  • सत्यापन

इस खबर को शेयर करें