कुपोषण से जंग में रागी बनेगी बच्चों का सहारा, हमीरपुर में पोषण सुधारने की अनूठी पहल
सार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बच्चों को कुपोषण से बचा ने और उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए रागी आधारित आहार को बढ़ावा दिया जा रहा है। भोरंज में पहले चरण के सकारात्मक परिणामों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को रागी का दलिया देने की तैयारी है। अगले महीने सुजानपुर में 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह पहल शुरू करने की योजना है।
प्रकाशित: ()2 मिनट353 शब्द

