सिरमौर के किसानों को गर्मी से बर्बाद नहीं होगी गेहूं की फसल! कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं ने तैयार की तापमान सहनशील किस्में
सार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मैदानी इलाकों में गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं ने बढ़ते तापमान को सहन करने वाली गेहूं की उन्नत किस्में तैयार की हैं। DBW 187, 327, 370 और 371 किस्मों के बीज किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे अप्रैल में तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल को होने वाले नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रकाशित: ()2 मिनट358 शब्द

