मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की बड़ी कामयाबी, एंडोस्कोपी से 30 मिनट में निकाली गले में फंसी कोल्ड ड्रिंक की कंकरी

सार

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गैस्ट्रो विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरकाघाट से रेफर होकर पहुंचे मरीज के गले में फंसी कोल्ड ड्रिंक की बोतल की कंकरी को डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए महज 30 मिनट में बाहर निकाल दिया। डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम की तत्परता से मरीज को राहत मिली और संभावित जानलेवा खतरा टल गया।

TV Incharge

3 मिनट
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की बड़ी कामयाबी, एंडोस्कोपी से 30 मिनट में निकाली गले में फंसी कोल्ड ड्रिंक की कंकरी

सरकाघाट से गंभीर हालत में रेफर हुआ था मरीज, गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने सफल उपचार कर टाला जान का खतरा

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गैस्ट्रो विभाग ने अपनी विशेषज्ञता और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का परिचय देते हुए एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

सरकाघाट अस्पताल से देर रात गंभीर हालत में रेफर होकर पहुंचे मरीज के गले में फंसी कोल्ड ड्रिंक की बोतल की कंकरी को गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी के माध्यम से सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 मिनट का समय लगा। डॉक्टरों की तत्परता से मरीज को राहत मिली और संभावित जानलेवा स्थिति को टाल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मरीज के घर पर सेलिब्रेशन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कोल्ड ड्रिंक पीते समय बोतल की कंकरी उसके गले में फंस गई। अचानक हुई इस घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल लेकर पहुंचे।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। देर रात अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया और मरीज के एक्स-रे सहित अन्य जरूरी जांचें करवाईं। हालांकि, शुरुआती जांच में गले में फंसी कंकरी का पता नहीं चल पाया।

इसके बाद गैस्ट्रो विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। एंडोस्कोपी के दौरान मरीज के गले के अंदर कंकरी फंसी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने करीब आधे घंटे तक प्रक्रिया करते हुए कंकरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया।

डॉ. पूर्णिमा पटियाल ने बताया कि सरकाघाट अस्पताल से देर रात एक मरीज को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया था। कोल्ड ड्रिंक पीते समय बोतल की कंकरी उसके गले में फंस गई थी।

अस्पताल में एक्स-रे और अन्य जांचों के बावजूद कंकरी का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद एंडोस्कोपी के माध्यम से जांच की गई, जिसमें कंकरी गले के अंदर फंसी हुई मिली।

उन्होंने बताया कि अपनी टीम के सहयोग से करीब 30 मिनट में कंकरी को बाहर निकालकर मरीज को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कंकरी को नहीं निकाला जाता तो यह मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। ऐसे मामलों में सही समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।

वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देशराज शर्मा ने भी गैस्ट्रो विभाग की इस कामयाबी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकाघाट क्षेत्र से देर शाम एक मरीज को मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

मरीज के गले में कोल्ड ड्रिंक की बोतल की कंकरी फंसी हुई थी। गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी के जरिए करीब आधे घंटे में कंकरी बाहर निकालकर मरीज को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि समय रहते कंकरी नहीं निकाली जाती तो यह मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

इस सफलता से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गैस्ट्रो विभाग की विशेषज्ञता और आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सकों की तत्परता सामने आई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें