मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले में सुसाइड नोट मिला, परिजनों ने महिला पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

सार

धर्मशाला में कॉलेज छात्रा प्रिया की मौत के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने कॉलेज की एक महिला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सबके सामने बेइज्जत करने के आरोप लगाए हैं।

TV Incharge

2 मिनट
धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले में सुसाइड नोट मिला, परिजनों ने महिला पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

परिजनों ने शिकायत देकर संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने BNS की धारा 108 के तहत दर्ज किया मामला

कांगड़ा जिला के धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने कॉलेज की एक महिला पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और कॉलेज में सबके सामने बेइज्जत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने शिकायत देकर संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों की शिकायत के अनुसार, प्रिया धर्मशाला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों के मुताबिक, 13 नवंबर की सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि शिव मंदिर रोड के पास एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर युवती की पहचान प्रिया के रूप में हुई।

जिला कांगड़ा के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। मौत के पीछे की परिस्थितियां और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें