मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

दलाई लामा को दिल्ली में सरकारी आवास आवंटित करने पर रिग्जिन हायरपा ने जताया आभार

सार

परम पावन 14वें दलाई लामा को नई दिल्ली में सरकारी आवास और कार्यालय आवंटित करने के केंद्र सरकार के फैसले का भाजपा जिला लाहौल-स्पीति अध्यक्ष रिग्जिन हायरपा ने स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक और सम्मानजनक निर्णय बताया।

TV Incharge

2 मिनट
दलाई लामा को दिल्ली में सरकारी आवास आवंटित करने पर रिग्जिन हायरपा ने जताया आभार

भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा- इससे हिमालयी बौद्ध समुदाय की भावनाओं का सम्मान हुआ

परम पावन 14वें दलाई लामा को नई दिल्ली में सरकारी आवास और कार्यालय आवंटित करने के केंद्र सरकार के निर्णय का भाजपा जिला लाहौल-स्पीति अध्यक्ष रिग्जिन हायरपा ने स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस फैसले को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सराहनीय बताया।

रिग्जिन हायरपा ने कहा कि नई दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र स्थित 20, पंडित रविशंकर शुक्ला लेन में परम पावन दलाई लामा को सरकारी आवास एवं कार्यालय उपलब्ध करवाना भारत सरकार का सम्मानजनक निर्णय है। इस कार्यालय का नाम 'गदेन फोद्रंग (Gaden Phodrang)' रखा जाना भी विशेष महत्व रखता है।

शांति, करुणा और अहिंसा के प्रतीक हैं दलाई लामा

उन्होंने कहा कि परम पावन 14वें दलाई लामा विश्वभर में शांति, करुणा, अहिंसा और मानवता के प्रतीक हैं। उनका संपूर्ण जीवन मानव कल्याण, बौद्ध दर्शन और विश्व शांति का संदेश देने के लिए समर्पित रहा है।

रिग्जिन हायरपा के अनुसार यह निर्णय दलाई लामा के प्रति भारत की गहरी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाता है। साथ ही, यह हिमालयी बौद्ध समुदाय की भावनाओं और तिब्बती आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

आध्यात्मिक गतिविधियों और मुलाकातों में मिलेगी सुविधा

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में समर्पित आवास एवं कार्यालय उपलब्ध होने से परम पावन दलाई लामा की आध्यात्मिक गतिविधियों और मानवीय कार्यों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद एवं मुलाकातें भी अधिक सुविधाजनक हो सकेंगी।

रिग्जिन हायरपा ने लाहौल-स्पीति सहित समस्त हिमालयी बौद्ध समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें