मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

भाई दूज पर भाई को टीका लगाने पहुंची बहन की सड़क हादसे में मौत

सार

ऊना के त्यूड़ी चौक पर भाई दूज के दिन सड़क हादसे में 57 वर्षीय जोगिंद्र देवी की मौत हो गई। वह अपने भाई को टीका लगाने पहुंची थीं। स्कूटी की टक्कर से घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

TV Incharge

2 मिनट
भाई दूज पर भाई को टीका लगाने पहुंची बहन की सड़क हादसे में मौत

ऊना के त्यूड़ी चौक पर स्कूटी की टक्कर से 57 वर्षीय जोगिंद्र देवी हुईं घायल, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

भाई दूज के पावन अवसर पर अपने भाई को टीका लगाने पहुंची एक बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा त्यूड़ी चौक पर हुआ, जहां स्कूटी की टक्कर से 57 वर्षीय जोगिंद्र देवी पत्नी राम किशन सैणी निवासी लोअर अरनियाला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, जोगिंद्र देवी बुधवार को भाई दूज के पर्व पर अपने भाई राम स्वरूप को टीका लगाने के लिए त्यूड़ी चौक पहुंची थीं। त्यूड़ी बाजार में सामान लेने के बाद वह अपनी दूसरी बहन के आने का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी हो गईं। इसी दौरान एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही जोगिंद्र देवी के भाई, भतीजे, स्कूटी चालक और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें