मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत

सार

बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड पर बुधवार को इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जंगलबेरी से शिमला जा रही बस के पिछले टायर के नीचे युवक आ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

TV Incharge

2 मिनट
घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत

जंगलबेरी से शिमला जा रही थी बस, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

घुमारवीं बस स्टैंड पर बुधवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। जंगलबेरी से शिमला जा रही इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बस स्टैंड से बाहर निकलते समय एक गारमेंट्स की दुकान के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान बस जैसे ही स्टैंड से बाहर निकलने लगी, एक युवक उसके पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक बस की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें