मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

ऊना में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू, विकास कार्यों की दी जाएगी जानकारी

सार

ऊना जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था, डिजिटल प्रक्रियाओं, आपदा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

TV Incharge

2 मिनट
ऊना में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू, विकास कार्यों की दी जाएगी जानकारी

जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण, 73वें संविधान संशोधन, डिजिटल प्रक्रियाओं, आपदा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी

हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत जिला ऊना में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नए प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना है।

जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि जिला ऊना में कुल 1515 वार्ड सदस्य, 249 प्रधान और 249 उपप्रधान हैं, जिनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया जारी है। अंब विकास खंड के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब बंगाणा विकास खंड की 15 पंचायतों के करीब 150 प्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को संविधान के 73वें संशोधन के तहत पंचायती राज के नियमों एवं कानूनी प्रावधानों, गांवों के विकास की रूपरेखा, विभागीय डिजिटलाइजेशन और ऑनलाइन आवेदनों की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

श्रवण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 5 से 6 सत्र आयोजित कर प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतें विकास की पहली कड़ी हैं और प्रशिक्षित प्रतिनिधि योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर गांवों का प्रभावी विकास ही विकसित राज्य और विकसित भारत की नींव है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें