शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से अर्जित 17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से अर्जित 17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से अर्जित 17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

Published:

रोहड़ू हेरोइन मामले में लग्जरी वाहन और नकदी फ्रीज, पुलिस ने कहा- नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने पर फोकस

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस ने यह कार्रवाई रोहड़ू थाना में दर्ज 83 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में वित्तीय जांच के आधार पर की है। पुलिस का कहना है कि अब केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई और संपत्ति पर भी सीधी कार्रवाई की जा रही है।

रोहड़ू हेरोइन मामले में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को रोहड़ू थाना में दर्ज मामले में महेंदली पुल के पास पंजाब निवासी जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को पकड़ा गया था।

दोनों आरोपियों के कब्जे से उनकी टैक्सी में 83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस दौरान वाहन को भी जब्त किया गया था।

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

नशे के पैसे से खरीदी थी लग्जरी गाड़ी

वित्तीय जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चिड़गांव निवासी शुभम दरकाल ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन से एक लग्जरी वाहन खरीदा था।

इसके अलावा मामले में बरामद नकदी भी नशे के कारोबार से अर्जित आय पाई गई।

इसके आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत करीब 17 लाख रुपये मूल्य की लग्जरी गाड़ी और नकदी को फ्रीज कर जब्त करने की कार्रवाई की।

अब तक 4.29 करोड़ की संपत्ति जब्त

शिमला पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक वित्तीय जांच के आधार पर सात मामलों में 25 आरोपियों की कुल 4.29 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

पुलिस का दावा है कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में किसी भी जिला पुलिस द्वारा की गई यह सबसे बड़ी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई है।

वहीं, वर्ष 2024 और 2025 में जिले में इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

नशे के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोगों को केवल गिरफ्तार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराध से अर्जित उनकी संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के अनुसार जब्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार की आर्थिक जड़ों को खत्म करना है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क को कमजोर किया जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें