सावन के दूसरे सोमवार पर प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर भंडारा, डीसी अपूर्व देवगन ने की सेवा

सावन के दूसरे सोमवार पर प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर भंडारा, डीसी अपूर्व देवगन ने की सेवा
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर भंडारा, डीसी अपूर्व देवगन ने की सेवा

Published:

श्रद्धालुओं और नागरिकों ने ग्रहण किया प्रसाद, उपायुक्त ने प्रदेश में सुख-शांति और आपदा से सुरक्षा की कामना की

सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मंडी की ओर से जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय परिसर के समीप श्रद्धापूर्वक खीर भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विशेष रूप से भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

डीसी ने अपने हाथों से बांटी खीर

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से खीर का प्रसाद वितरित किया।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान जिला मंडी और पूरे प्रदेश में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा न आए तथा जन-धन की सुरक्षा बनी रहे।

उन्होंने नागरिकों से भी सुरक्षित और सुखद मानसून, जनकल्याण और जिला मंडी की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं ऐसे आयोजन

उपायुक्त ने कहा कि छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी नगर में धार्मिक आयोजनों की समृद्ध परंपरा रही है। भगवान शिव को समर्पित व्रत और त्योहार यहां श्रद्धा और आस्था के साथ मनाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। साथ ही लोगों के बीच मेल-जोल और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने खीर भंडारे के सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब मंडी के सभी सदस्यों को बधाई दी।

प्रेस क्लब सदस्यों ने निभाई जिम्मेदारी

इस अवसर पर प्रेस क्लब मंडी के प्रधान सुभाष ठाकुर सहित वरिष्ठ पत्रकार और क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बीरबल शर्मा, मुरारी शर्मा, अंकुश सूद, दीपेंद्र मांटा, रूपलाल कौंडल, रजनीश हिमालयन, खेमचंद शास्त्री, भगत सिंह गुलेरिया, नरेंद्र शर्मा, रूप उपाध्याय, विनोद राणा, राकेश राणा, अजय रांगड़ा, सुरेंद्र शर्मा, सरोज ठाकुर, विप्लव सकलानी, अश्वनी भारद्वाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने भंडारे के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें