कांगड़ा में विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया माता का आशीर्वाद, जनकल्याण और राज्य के विकास के लिए की प्रार्थना
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने मंदिर में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही हिमाचल प्रदेश के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ स्वागत
मंदिर परिसर में पुजारियों ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई।
पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश में अमन, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
स्थानीय दुकानदार से की मुलाकात
पूजा-अर्चना के बाद उप मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित पवन कुमार की चाय की दुकान पर भी पहुंचे। उन्होंने पवन कुमार और उनके परिवार का हालचाल जाना तथा कुछ समय तक बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उनकी बातों को सुना।
कई नेता और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर, नालागढ़ विधायक हरदीप बाबा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक अजय महाजन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचआरटीसी निदेशक मंडल सदस्य धर्मेंद्र धामी, एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग, एसई आईपीएच विशाल जम्वाल, एचआरटीसी डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्ढा, तहसीलदार प्रकाश चंद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित उमेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube