जिला परिषद कैडर के तकनीकी कर्मचारियों ने बनाई ज्वाइंट कमेटी, विलय और पदोन्नति की मांग हुई तेज

जिला परिषद कैडर के तकनीकी कर्मचारियों ने बनाई ज्वाइंट कमेटी, विलय और पदोन्नति की मांग हुई तेज
जिला परिषद कैडर के तकनीकी कर्मचारियों ने बनाई ज्वाइंट कमेटी, विलय और पदोन्नति की मांग हुई तेज

Published:

प्रदेशस्तरीय बैठक में सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील, 2022 के चुनावी आश्वासन को पूरा करने की उठाई मांग

जिला परिषद कैडर के तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर रविवार को मंडी स्थित जिला परिषद भवन में प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर आर.सी.

चंदेल ने की। इसमें प्रदेशभर से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और अन्य तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

ज्वाइंट कमेटी का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से जिला परिषद कैडर की ज्वाइंट कमेटी का गठन किया गया। कर्मचारियों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की कि जिला परिषद कैडर के सभी तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों का जल्द से जल्द ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए।

कर्मचारियों का कहना था कि यह मांग लंबे समय से लंबित है और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी इसे पूरा करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग

बैठक में लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि समय पर पदोन्नति नहीं मिलने से अधिकारियों और कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है, जिसका असर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

प्रदेशभर के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

बैठक में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर.के. राणा, असिस्टेंट इंजीनियर संगठन के प्रधान प्रदीप मेहता, जूनियर इंजीनियर संगठन की अध्यक्ष सुलक्षणा जसवाल, स्टेट जनरल सेक्रेटरी संजय सेन, दिलीप सहित विभिन्न जिलों से आए तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने और विलय व पदोन्नति से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें