संस्कार सोसायटी ने तड़ौन में लगाए औषधीय पौधे, संस्था 12 वर्षों से कर रही पौधों के संरक्षण का कार्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत संस्कार सोसायटी घुमारवीं द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को तड़ौन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ स्थानीय निवासी, महिला मंडल और युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए।
पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं: डॉ. केएस वर्मा
कार्यक्रम में डॉ. केएस वर्मा, पूर्व उपकुलपति करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी पूरी जिंदगी देखभाल करने का संकल्प भी लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
12 वर्षों से पौधारोपण कर रही संस्कार सोसायटी
संस्कार सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्मानी ने बताया कि संस्था पिछले 12 वर्षों से लगातार पौधारोपण अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संस्था घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के अलग-अलग वर्गों को साथ लेकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। संस्था के सदस्य हर वर्ष पहले लगाए गए पौधों की स्थिति का जायजा लेते हैं और स्थानीय लोगों के सहयोग सेमहेंद्र धर्मानी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है,
ताकि समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में उनका संरक्षण करते हैं।
युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
महेंद्र धर्मानी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में भागीदारी करे।
उन्होंने लोगों से संस्था द्वारा चलाए जा रहे "घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा" अभियान से जुड़ने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
घुमारवीं के पांच स्थानों पर होगा पौधारोपण, पुराने पौधों का भी होगा संरक्षण
संस्कार सोसायटी ने इस वर्ष घुमारवीं क्षेत्र के पांच अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण करने का निर्णय लिया है।
संस्था पिछले वर्षों में टकरेड़ा, भराड़ी, बाह, बाड़ी, घुमारवीं, लुहारवीं, करंगोड़ा, पनोह और गाहर सहित कई स्थानों पर पौधारोपण कर चुकी है।
संस्था के सदस्य हर वर्ष इन स्थानों पर जाकर लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का कार्य करते हैं।
इस वर्ष छात्रों को पौधे वितरित कर "सेल्फी विद प्लांट्स" अभियान भी शुरू किया जा रहा है, ताकि युवा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पौधारोपण कार्यक्रम में नंद लाल, पृथ्वी सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, विनोद कुमार, जेके शर्मा, ओम दत्त, देश राज, सतीश संख्यान, निका राम, संजय ठाकुर, गीता ठाकुर, शीलू देवी, रूप लाल, दिनेश, प्रथमेश रत्न, चिंटू चिंकू सहित कई लोग उपस्थित रहे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube