मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला के जुब्बल में भीषण अग्निकांड, पांच मकान जलकर राख; पांच परिवार प्रभावित

सार

शिमला के जुब्बल तहसील के धार गांव में वीरवार देर रात भीषण अग्निकांड में पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से पांच परिवार प्रभावित हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TV Incharge

2 मिनट
शिमला के जुब्बल में भीषण अग्निकांड, पांच मकान जलकर राख; पांच परिवार प्रभावित

धार गांव में रात करीब 11:45 बजे लगी आग, कारणों का पता नहीं; पुलिस जांच में जुटी

शिमला जिले की जुब्बल तहसील के धार गांव में वीरवार देर रात भीषण अग्निकांड हुआ। आग में पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे पांच परिवार प्रभावित हुए हैं। आग लगने की सूचना रात करीब 11:45 बजे मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। अग्निकांड में नानक चंद चौहान, हरनाम सिंह धाल्टा, नरेंद्र सिंह धाल्टा, गिंदा देवी और अनिल धान्टा के मकान जल गए। आग से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।

अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने धार गांव में हुए अग्निकांड पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आपदा राहत नियमावली के तहत उचित सहायता दिलाने के लिए मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें