मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला के ढांडा में HRTC बस और टिपर की जोरदार टक्कर, चालक समेत 7 सवारियां घायल

सार

शिमला के ढांडा क्षेत्र में बुधवार शाम HRTC बस और टिपर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत पांच से सात सवारियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। घायलों को PHC में प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला भेजने की तैयारी है।

2 मिनट
शिमला के ढांडा में HRTC बस और �टिपर की जोरदार टक्कर, चालक समेत 7 सवारियां घायल

बुधवार शाम करीब चार बजे हुआ हादसा, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला भेजने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते ढांडा क्षेत्र में HRTC बस और टिपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बुधवार शाम हुए इस हादसे में बस चालक समेत कई सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और बस में सवार अन्य यात्रियों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे ढांडा के समीप विपरीत दिशा से आ रही HRTC बस और टिपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री गिरकर घायल हो गए। हादसे में बस चालक को भी गंभीर चोटें आने की सूचना है।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों और बस में मौजूद यात्रियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी PHC में पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे की सूचना जतोग पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब पांच से सात सवारियों और बस चालक को चोटें आई हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को आगामी उपचार के लिए IGMC शिमला भेजे जाने की तैयारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें