मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर में राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- चार साल में सरकार रही असफल

सार

हमीरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता के दौरान सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर 60 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेने और विकास के बजाय अन्य मदों में खर्च करने का आरोप लगाया।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर में राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- चार साल में सरकार रही असफल

बिंदल ने सरकार पर 60 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेने का लगाया आरोप, खिलाड़ियों से किए इनाम के वादे जल्द पूरा करने की मांग

हमीरपुर के हमीर होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार के चार साल के कार्यकाल को लेकर कई आरोप लगाए।

राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश पर 60 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज चढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज का पैसा प्रदेश के विकास के लिए नहीं ले रही, बल्कि मित्रों को सहूलियत देने के लिए ले रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आए दिन होल्डिंग लगाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, जबकि धरातल पर विकास दिखाई नहीं दे रहा है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश में केवल होल्डिंग का विकास दिखाई दे रहा है।

चुनावी वर्ष में वादों को लेकर निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री एक बार फिर नए वादे करने का काम कर रहे हैं, जबकि पुराने वादे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी को जवाब दे चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

खिलाड़ियों को इनाम की घोषणा जल्द पूरी करने की मांग

एशियन गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और मुख्यमंत्री की ओर से इनाम की घोषणा को लेकर खिलाड़ियों द्वारा दिए जा रहे बयानों पर भी राजीव बिंदल ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनकी हौसला अफजाई करना बेहद जरूरी है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को इनाम देने की जो घोषणा की है, उसे जल्द पूरा करना चाहिए।

भाजपा और केंद्र को लेकर बयानों पर पलटवार

मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के चार साल भाजपा सांसदों, विधायकों और केंद्र सरकार को कोसने में ही व्यतीत कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रात को सपना लेते हैं और सुबह भाजपा पर बयान दे देते हैं। बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और अब उन्हें जनता के लिए काम करना चाहिए तथा झूठे वादे नहीं करने चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें