कांग्रेस सरकार ताश के पत्तों की तरह बिखर रही, मंत्रियों में घुटन और विधायकों में नाराजगी: राजेंद्र राणा
सार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र सिंह राणा ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं। राणा ने हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण पर भी सवाल उठाते हुए 34 करोड़ के टेंडर के मुकाबले करीब 100 करोड़ रुपये की पेमेंट होने और कुल खर्च 123 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान जताया।
प्रकाशित: ()3 मिनट477 शब्द

