मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, कॉलेज प्रोफेसरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़कर हुई 65 वर्ष

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

3 मिनट
हिमाचल कैबिनेट �के बड़े फैसले: प्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, कॉलेज प्रोफेसरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़कर हुई 65 वर्ष

शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेश में चल रहे स्थानीय व पंचायत चुनावों के कारण लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते बैठक के बाद कोई आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई।

हालांकि, उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट ने प्रदेश के युवाओं, कर्मचारियों, महिलाओं और शिक्षा क्षेत्र को राहत देने वाले कई बड़े व ऐतिहासिक फैसलों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, प्रोफेसरों को सेवाविस्तार

आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए कैबिनेट ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अब दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खुला रखने की ऐतिहासिक मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा, उच्च शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कॉलेज प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement Age) को 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा बजट सत्र में घोषित की गई खनन और क्रशर संबंधी 'रिडक्शन ऑफ रॉयल्टी' को भी 7 फीसदी से घटाकर सीधे 1 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

मानदेय कर्मचारियों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी, 1500 रुपये सम्मान निधि को मंजूरी

कैबिनेट ने ग्रासरूट स्तर पर काम करने वाले विभिन्न विभागों के मानदेय और आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी की है। सिलाई अध्यापिकाओं के मासिक वेतन में सबसे ज्यादा 1,000 रुपये, जबकि मिड-डे मील वर्कर, एसएमसी (SMC), पंचायत चौकीदार और मल्टी टास्क वर्कर के मासिक वेतन में 500 रुपये का इजाफा किया गया है।

इसके तहत पीडब्ल्यूडी (PWD) मल्टी टास्क वर्कर का वेतन भी 5,500 रुपये से बढ़ाकर सीधे 6,000 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत, जिन परिवारों की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम है, उन पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है।

डॉक्टरों, पुलिस और तकनीकी शिक्षा विभाग में नौकरियों की बहार

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करते हुए कैबिनेट ने विभिन्न सरकारी विभागों में भारी संख्या में पदों को सीधी भर्ती से भरने की प्रशासनिक मंजूरी दी है।

इसके तहत स्वास्थ्य विभाग में 105 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के पद, तकनीकी शिक्षा के तहत आईटीआई (ITI) में 94 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के पद, पुलिस विभाग में 12 क्लर्क (कनिष्ठ सहायक) के पद तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 4 एपीआरओ (APRO) के महत्वपूर्ण पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।

हिमाचल के 300 स्कूल बनेंगे CBSE जैसे हाईटेक, 1500 शिक्षकों की होगी भर्ती

सरकारी शिक्षा के स्तर को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक बनाने के लिए कैबिनेट ने एक क्रांतिकारी फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के तहत आने वाले 300 सरकारी स्कूलों को अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जैसी विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

इन चिन्हित हब स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई का माहौल सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग में 1,500 नए पदों को भरने की मंजूरी दी गई है, जो विशेष रूप से इन्हीं स्कूलों में तैनात किए जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें