हिमाचल की 83 दवाओं के सैंपल फेल, जुलाई ड्रग अलर्ट में खुलासा; बद्दी की एक कंपनी के 5 सैंपल शामिल
सार
हिमाचल प्रदेश में निर्मित 83 दवाओं समेत देशभर की 239 दवाओं के सैंपल जुलाई के ड्रग अलर्ट में मानकों पर खरे नहीं पाए गए हैं। सीडीएसओ की जांच में हिमाचल की 12 दवाओं के सैंपल फेल हुए, जबकि राज्य प्रयोगशालाओं में 71 हिमाचल निर्मित दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए। बद्दी की एक कंपनी के पांच सैंपल एक साथ फेल हुए हैं।
प्रकाशित: ()2 मिनट365 शब्द

