मुख्यमंत्री तक पहुंची ग्रामीणों की फरियाद, दो दिन में दूर हुई पेयजल समस्या
सार
हमीरपुर की ग्राम पंचायत पुतड़ियाल की SC बस्ती में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तक पहुंचने के बाद जल शक्ति विभाग ने महज दो दिनों में मोटरयुक्त हैंडपंप स्थापित कर दिया। इससे बस्ती के करीब 30 परिवारों को पेयजल सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
प्रकाशित: ()2 मिनट334 शब्द

