मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

स्मार्ट मीटर पर बड़ा आदेश: हमीरपुर कोर्ट ने लगाया स्वैच्छिक होने का संकेत, 10 दिन में पुराने मीटर से बिजली बहाल करने का निर्देश

सार

हमीरपुर की सिविल कोर्ट ने एक अहम अंतरिम आदेश में कहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया प्रथम दृष्टया स्वैच्छिक है। कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) को आदेश दिया है कि लंबलू के दुकानदार जैमल सिंह की बिजली आपूर्ति 10 दिन के भीतर पुराने मीटर के माध्यम से बहाल की जाए।

अपडेट: 2 मिनट
स्मार्ट मीटर पर बड़ा आदेश: हमीरपुर कोर्ट ने लगाया स्वैच्छिक होने का संकेत, 10 दिन में पुराने मीटर से बिजली बहाल करने का निर्देश

लंबलू के दुकानदार की याचिका पर सिविल जज टीना मल्होत्रा का अंतरिम आदेश, बिजली बोर्ड को कनेक्शन बहाल करने के निर्देश; स्मार्ट मीटर नीति पर उठे सवाल

स्मार्ट मीटर को लेकर हिमाचल प्रदेश में चल रहे विवाद के बीच सिविल कोर्ट ने अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। कोर्ट नंबर-3 की सिविल जज टीना मल्होत्रा ने लंबलू के एक दुकानदार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया स्वैच्छिक (वॉलंटरी) प्रतीत होती है।

बिजली बोर्ड को 10 दिन में कनेक्शन बहाल करने का आदेश

अदालत ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता जैमल सिंह की दुकान की बिजली आपूर्ति 10 दिन के भीतर पुराने मीटर के माध्यम से बहाल की जाए। यह व्यवस्था मुख्य मामले के अंतिम निर्णय तक प्रभावी रहेगी।

याचिका में क्या था मामला

यह मामला लंबलू निवासी जैमल सिंह की याचिका से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि बिजली बोर्ड ने स्मार्ट मीटर लगाने का नोटिस जारी किया था और इनकार करने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी। बाद में कार्रवाई के तहत कनेक्शन भी काट दिया गया।

दोनों पक्षों की दलीलें

सुनवाई के दौरान बिजली बोर्ड की ओर से दलील दी गई कि राज्य सरकार की नीति और बिजली अधिनियम की धारा-55 के तहत उपभोक्ताओं को सही मीटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति देना आवश्यक है, और स्मार्ट मीटर इसी नीति का हिस्सा हैं।

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं और इसे जबरन लागू नहीं किया जा सकता। बिजली काटना कानून के विपरीत है।

कोर्ट की टिप्पणी

अदालत ने उपलब्ध रिकॉर्ड और सरकारी स्पष्टीकरणों के आधार पर माना कि स्मार्ट मीटर योजना प्रथम दृष्टया स्वैच्छिक प्रतीत होती है। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल अंतरिम है और मुख्य वाद के अंतिम निर्णय पर इसका प्रभाव नहीं होगा।

मामले की आगे की सुनवाई जारी

मुख्य मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि वर्तमान आदेश केवल अस्थायी राहत के रूप में दिया गया है और अंतिम निर्णय बाद में दिया जाएगा।

Follow our facebook page
Follow us on youtube

इस खबर के विषय

  • Hamirpur court ruling
  • smart meters
  • HPSEB
  • electricity supply
  • interim order
  • voluntary installation
  • power restoration

इस खबर को शेयर करें