मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर में टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर, राजस्थान के 68 वर्षीय डॉक्टर की मौके पर मौत; चालक गंभीर

सार

हमीरपुर के भोटा के पास मोरसू दत्यालां में टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर में राजस्थान निवासी 68 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की मौके पर मौत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

4 मिनट
हमीरपुर में टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर, राजस्थान के 68 वर्षीय डॉक्टर की मौके पर मौत; चालक गंभीर

भोटा के मोरसू दत्यालां के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रहे थे डॉ. योगेश चंद्र भट्ट; टैक्सी चालक अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-188 पर वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोटा के समीप मोरसू दत्यालां गांव के पास टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर में राजस्थान निवासी 68 वर्षीय डॉ.

योगेश चंद्र भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक 27 वर्षीय केशव कालिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर, राजस्थान निवासी डॉ. योगेश चंद्र भट्ट पुत्र रवि शंकर भट्ट हमीरपुर से टैक्सी नंबर HP-01B-9008 में सवार होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान मोरसू दत्यालां के पास बरमाणा की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HP-52C-0825 से टैक्सी की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार कि टैक्सी के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार डॉ. योगेश चंद्र भट्ट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल टैक्सी चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जायका प्रोजेक्ट में एक्सपर्ट थे डॉ. भट्ट

मृतक डॉ. योगेश चंद्र भट्ट उदयपुर राजस्थान के शांति नगर, रूप सागर मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड के रहने वाले थे। वह हमीरपुर में जायका प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एक्सपर्ट के पद पर कार्यरत थे। हादसे के समय वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी में सवार हुए थे।

टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में टैक्सी चालक केशव कालिया पुत्र हरीश कालिया निवासी गांव नियाटी, डाकघर रंगस, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को लेकर ट्रक चालक की भूमिका और दोनों वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-188 पर वीरवार

सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोटा के समीप मोरसू दत्यालां गांव के पास टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर में राजस्थान निवासी 68 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक 27 वर्षीय केशव कालिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर, राजस्थान निवासी डॉ. योगेश चंद्र भट्ट पुत्र रवि शंकर भट्ट हमीरपुर से टैक्सी नंबर HP-01B-9008 में सवार होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान मोरसू दत्यालां के पास बरमाणा की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HP-52C-0825 से टैक्सी की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार कि टैक्सी के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार डॉ. योगेश चंद्र भट्ट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल टैक्सी चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जायका प्रोजेक्ट में एक्सपर्ट थे डॉ. भट्ट

मृतक डॉ. योगेश चंद्र भट्ट उदयपुर राजस्थान के शांति नगर, रूप सागर मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड के रहने वाले थे। वह हमीरपुर में जायका प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एक्सपर्ट के पद पर कार्यरत थे। हादसे के समय वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी में सवार हुए थे।

टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में टैक्सी चालक केशव कालिया पुत्र हरीश कालिया निवासी गांव नियाटी, डाकघर रंगस, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को लेकर ट्रक चालक की भूमिका और दोनों वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • Hamirpur accident
  • taxi truck collision
  • Rajasthan doctor death
  • serious injuries
  • road accident

इस खबर को शेयर करें