मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

धर्मशाला में बैनर हटाने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

सार

धर्मशाला में भाजपा नेताओं के बैनर हटाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा युवा नेता शुभम ने आरोप लगाया कि बैनर निजी संपत्तियों पर लगाए गए थे। उन्होंने मंगलवार सुबह 10 बजे तक बैनर दोबारा लगाने का अल्टीमेटम देते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

TV Incharge

2 मिनट
धर्मशाला में बैनर हटाने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

मंगलवार सुबह 10 बजे तक बैनर दोबारा नहीं लगाए तो भाजपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन, युवा नेता शुभम ने सरकार और प्रशासन से की मांग

तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच धर्मशाला में भाजपा नेताओं के बैनर हटाए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा से जुड़े पार्टी नेताओं के बैनर हटाए जाने पर भाजपा युवा नेता एवं धर्मशाला ग्रामीण मंडल के कार्यकारी महामंत्री शुभम ने प्रदेश सरकार और प्रशासन को घेरा है।

शुभम ने मंगलवार सुबह 10 बजे तक बैनर दोबारा लगाने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक बैनर वापस नहीं लगाए गए तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

निजी संपत्तियों पर लगे थे बैनर: शुभम

भाजपा युवा नेता शुभम ने कहा कि पार्टी नेताओं के जो बैनर हटाए गए हैं, वे निजी संपत्तियों पर लगाए गए थे। ऐसे में उन्हें हटाना उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग की कि इन बैनरों को तुरंत दोबारा लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि मंगलवार सुबह 10 बजे तक बैनर नहीं लगाए गए तो भाजपा कार्यकर्ता इसका कड़ा विरोध करेंगे और प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस पर भी लगाए आरोप

शुभम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से बिना अनुमति बैनर लगाए गए हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें