मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बड़ा भंगाल पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर की पैदल दूरी बनी सबसे बड़ी चुनौती

सार

दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए BSNL ने फिर से प्रयास शुरू किए हैं। 2024 में सर्वे पूरा होने के बावजूद 26 किलोमीटर की पैदल दूरी और निर्माण सामग्री पहुंचाने की चुनौती के कारण टावर का काम आगे नहीं बढ़ सका था। अब प्रशासन के अनुरोध पर प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी का दोबारा आकलन किया जा रहा है।

TV Incharge

2 मिनट
बड़ा भंगाल पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर की पैदल दूरी बनी सबसे बड़ी चुनौती

2024 में सर्वे के बाद तय हुई थी जगह, प्रशासन के अनुरोध पर BSNL ने फिर शुरू किया फिजिबिलिटी आकलन

दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए BSNL ने एक बार फिर प्रयास शुरू कर दिए हैं। 2024 में सर्वे पूरा होने के बाद टावर लगाने के लिए जगह भी तय कर ली गई थी, लेकिन इलाके की मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण सामग्री व उपकरणों को मौके तक पहुंचाने में आ रही दिक्कतों के कारण काम शुरू नहीं हो सका।

कांगड़ा और चंबा जिले के सीनियर जनरल मैनेजर डॉ. विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि टावर वाली जगह तक पहुंचने के लिए करीब 26 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में सीमेंट, स्टील, जनरेटर, एंटीना, केबल और अन्य उपकरण मौके तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है।

प्रशासन के अनुरोध पर फिर शुरू हुआ फिजिबिलिटी आकलन

डॉ. विपिन कुमार मौर्य के अनुसार, इस मामले को राज्य सरकार, टेलीकॉम विभाग और BSNL मुख्यालय के समक्ष उठाया गया था। इसके बाद टेलीकॉम विभाग और टेलीकॉम मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ बातचीत की।

राज्य सरकार की ओर से सुझाव दिया गया कि यदि बड़ा भंगाल रूट को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण में शामिल किया जाता है, तो सड़क के माध्यम से निर्माण सामग्री को मौके तक पहुंचाना आसान हो सकता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में जिला प्रशासन ने BSNL से प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी का दोबारा आकलन करने और इसे आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भी इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र लिखा है।

एयरलिफ्ट समेत अन्य विकल्पों पर विचार

डॉ. विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि विभाग की ओर से इस चरण में प्रोजेक्ट को रोकने (डी-स्कोपिंग) का पत्र जारी किया गया था। हालांकि, जिला प्रशासन के अनुरोध के बाद अब सभी संभावित विकल्पों पर दोबारा विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार या जिला प्रशासन उपकरण और निर्माण सामग्री को एयरलिफ्ट करने या किसी अन्य माध्यम से मौके तक पहुंचाने में मदद करता है, तो BSNL बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर लगाने की कोशिश करेगा।

उन्होंने कहा कि यदि दुर्गम बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर सफलतापूर्वक स्थापित हो जाता है, तो यह कांगड़ा जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • BSNL
  • मोबाइल टावर
  • बड़ा भंगाल
  • कनेक्टिविटी
  • फिजिबिलिटी आकलन
  • PMGSY

इस खबर को शेयर करें