मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बिलासपुर के जवान सुशील कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, विधायक रणधीर शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तरसूह के पास ढोलबड लेहड़ी निवासी पंजाब 23 रेजीमेंट के लांस नायक सुशील कुमार का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक रणधीर शर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों और सेना के जवानों ने वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

TV Incharge

2 मिनट
बिलासपुर के जवान सुशील कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, विधायक रणधीर शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही गांव में पसरा मातम, एक साल के बेटे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल; सेना के जवानों ने शस्त्रों से फायर कर दी अंतिम सलामी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पंजाब 23 रेजीमेंट के लांस नायक सुशील कुमार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के ढोलबड लेहड़ी, तरसूह के पास स्थित उनके गांव में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर घर लेकर पहुंचे।

जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और हर आंख नम नजर आई।

30 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र पवन कुमार पंजाब 23 रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी पठानकोट छावनी में थी। जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जालंधर लाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक छा गया।

जवान सुशील कुमार की पत्नी और एक साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को घर पहुंचते देख परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सेना के जवानों और बिलासपुर प्रशासन की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना के जवानों ने शस्त्रों से फायर कर उन्हें सलामी दी।

श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा भी जवान के घर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार कार्तिक डोगरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय शर्मा, सेना के जवानों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से जवान सुशील कुमार को अंतिम विदाई दी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें