बिलासपुर में सरकारी और निजी बस की टक्कर, सड़क से नीचे लटकी सरकारी बस; बड़ा हादसा टला
सार
बिलासपुर जिले के भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर सरकारी और निजी बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सरकारी बस सड़क से नीचे की ओर लटक गई। हादसे में बसों में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रकाशित: ()2 मिनट289 शब्द

