मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

ऊना में मंगेतर के साथ खरीदारी करने पहुंचे युवक पर हमला, दोनों के सिर पर लगे 20 टांके

सार

ऊना में विशाल मेगा मार्ट के बाहर युवक और उसकी मंगेतर पर पांच से छह युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के सिर पर 11 और मंगेतर के सिर पर 9 टांके लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TV Incharge

2 मिनट
ऊना में मंगेतर के साथ खरीदारी करने पहुंचे युवक पर हमला, दोनों के सिर पर लगे 20 टांके

विशाल मेगा मार्ट के बाहर पांच से छह युवकों ने किया हमला, खंडा, किरपान, चाकू और लोहे की रॉड से वार करने का आरोप; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमाचल प्रदेश के ऊना में विशाल मेगा मार्ट के बाहर एक युवक और उसकी मंगेतर पर पांच से छह युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के सिर पर 11 और उसकी मंगेतर के सिर पर 9 टांके लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बहडाला निवासी अनमोल राणा शुक्रवार शाम अपनी मंगेतर रीतू के साथ विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने आया था। खरीदारी के बाद जब दोनों अपनी गाड़ी में बैठने लगे, तभी पांच से छह युवक वहां पहुंच गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संतोषगढ़ निवासी शुभम रायजादा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों के पास खंडा, किरपान, चाकू, लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट थे। हमले में अनमोल और उसकी मंगेतर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। पुलिस थाना सदर को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों की एमएलसी प्राप्त की और अनमोल राणा की शिकायत दर्ज की।

एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें