मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कांग्रेस की तानाशाही और झूठ से त्रस्त है जनता, पंचायत चुनाव में दिखेगा 'ट्रेलर': त्रिलोक जमवाल

सार

सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जनता सरकार की तानाशाही और झूठ-फरेब की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है।

2 मिनट
कांग्रेस की तानाशाही और झूठ से त्रस्त है �जनता, पंचायत चुनाव में दिखेगा 'ट्रेलर': त्रिलोक जमवाल

बिलासपुर।

सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जनता सरकार की तानाशाही और झूठ-फरेब की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में प्रदेश की जनता इस सरकार को करारा सबक सिखाएगी और इन चुनावों के नतीजे सरकार की विदाई का 'ट्रेलर' साबित होंगे।

प्रत्याशी उतारने से डरी कांग्रेस, जनता को गुमराह करने की कोशिश: जमवाल

सोमवार को बिलासपुर में जिला परिषद उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस हार के डर से अपने आधिकारिक प्रत्याशी मैदान में उतारने से कतरा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की रणनीति यह है कि चुनाव के बाद जो भी जीतेगा, उसे अपना बताकर जनता को गुमराह किया जाएगा। जमवाल ने कहा, "कांग्रेस खुद को झूठी तसल्ली देने के लिए ऐसा कर रही है क्योंकि वह जानती है कि धरातल पर उसकी पकड़ खत्म हो चुकी है।"

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नामांकन में भरा जोश

विधायक त्रिलोक जमवाल सोमवार को जिला परिषद के विभिन्न वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मौजूद रहे। इनमें शामिल थे बरमाणा वार्ड अशोक शर्मा, ननावां वार्ड प्रोमिला चंदेल, कुठेड़ा वार्ड निशा शर्मा।

साढ़े तीन साल में केवल दुख और टैक्स मिला

जमवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस ने साढ़े तीन वर्षों में जनता को केवल दुख दिया है। गारंटियां पूरी करना तो दूर, सरकार ने हजारों चलते हुए संस्थान बंद कर दिए और जनता से सुविधाएं छीन लीं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के कारण सरकारी खजाना खाली हो चुका है, जिसे भरने के लिए अब आम जनता पर भारी टैक्स थोपे जा रहे हैं। विधायक ने विश्वास जताया कि बिलासपुर के सभी 14 वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

इस खबर को शेयर करें