बंगाल में 'कमल' खिलने की खुशखबरी, हिमाचल भाजपा में खुशी की लहर!

बंगाल में 'कमल' खिलने की खुशखबरी, हिमाचल भाजपा में खुशी की लहर!
बंगाल में 'कमल' खिलने की खुशखबरी, हिमाचल भाजपा में खुशी की लहर!

Published:

ऊना।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिव सुमित शर्मा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर गहरा हर्ष व्यक्त किया है।

ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने इसे राष्ट्रवाद, विकासवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की समाप्ति की जीत बताया। सुमित शर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के संगठनात्मक कौशल को दिया है।

चार महीने का कठिन प्रवास और ऐतिहासिक सफलता

गौरतलब है कि सुमित शर्मा पिछले चार महीनों से पश्चिम बंगाल में प्रवासी प्रभारी के रूप में मोर्चा संभाले हुए थे। उन्होंने बंगाल के चुनौतीपूर्ण और अक्सर हिंसक राजनीतिक वातावरण में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात कार्य किया।

सुमित शर्मा के प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रचा है, जिसे पार्टी के लिए एक बड़ी सांगठनिक उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को मिली उड़ान

सुमित शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल महान जननायक और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा डॉ.

मुखर्जी की पावन धरा पर 'कमल' का खिलना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक भावुक क्षण है। बंगाल की जनता ने ममता सरकार के कथित कुशासन और तुष्टिकरण को पूरी तरह नकार कर मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चुना है।

हिमाचल के नेताओं ने बंगाल में गाड़े झंडे

बंगाल के इस रण में हिमाचल प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रवासी प्रभारी के रूप में अहम भूमिका निभाई। सुमित शर्मा ने बताया कि हिमाचल की टीम ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन सीटों पर भी अभेद्य सेंध लगाई, जिन्हें विपक्षी दलों का गढ़ माना जाता था।

प्रवासियों और स्थानीय नेतृत्व के बीच सटीक तालमेल ही इस प्रचंड बहुमत का मुख्य आधार बना है।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

बंगाल में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में जश्न का माहौल है। सुमित शर्मा ने कहा कि इस जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता अब विकास और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है। पार्टी की इस सफलता ने आगामी समय के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें