पड्डल मैदान में जयराम ठाकुर ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं संग बांटी मिठाइयाँ

Jai Ram Thakur celebrating BJP victory
Jai Ram Thakur celebrating BJP victory

Published:

मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का उत्सव मनाया और मिठाइयाँ बांटकर खुशी साझा की। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर झूमते नजर आए।

मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी लंबे समय से इस जीत के लिए मेहनत कर रही थी और जनता ने विकास की राजनीति को स्वीकार किया है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता अराजकता, भ्रष्टाचार और हिंसा से परेशान थी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी सोच पर भरोसा जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया। असम और पुडुचेरी में भी जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है।

जयराम ठाकुर ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता को बेहतर शासन मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निवर्तमान मेयर वीरेंद्र भट्ट, सह प्रभारी भीमसेन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें