जानिए जयराम ठाकुर ने क्यों कहा सुक्खू भाजपा के लिए 'लकी' हैं!

Jai Ram Thakur discusses election results
Jai Ram Thakur discusses election results

Published:

मंडी

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों और परिणामों पर खुशी जताते हुए कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जोरदार हमला बोला है।

मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की बढ़त सराहनीय है और यह '15 वर्षों के दमन' के अंत की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री सुक्खू भाजपा के लिए 'लकी'

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू के चुनावी दौरों पर तंज कसते हुए उन्हें भाजपा के लिए 'शुभ संकेत' करार दिया। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जहाँ-जहाँ कांग्रेस के लिए प्रचार करने गए, वहाँ-वहाँ कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। अब अन्य राज्यों में भी यही इतिहास दोहराया जा रहा है। जनता ने सुक्खू सरकार के तथाकथित 'हिमाचल मॉडल' और झूठ को सिरे से खारिज कर दिया है।"

मंडी के साथ भेदभाव का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्रीय भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सुक्खू सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है और मंडी जिला के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने यहाँ तक कह दिया, "यदि कांग्रेस का बस चले, तो वे मंडी को हिमाचल के मानचित्र से ही मिटा दें।" उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जनता इस भेदभाव का जवाब समय आने पर जरूर देगी।

अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

प्रशासनिक अधिकारियों को आगाह करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वे केवल मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए नियमों को ताक पर रखकर काम न करें। उन्होंने कहा, "इस सरकार का समय अब थोड़ा ही शेष रह गया है। अधिकारी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं, अन्यथा भविष्य में उन्हें गलत कार्यों के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।"

नगर निगम चुनावों पर घेरा

हमीरपुर और बद्दी नगर निगमों का जिक्र करते हुए जयराम ने कहा कि सरकार चुनाव करवाने से डर रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनावों में भी जनता भाजपा के पक्ष में फतवा देगी।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें