सीएम सुक्खू का बड़ा हमला, EVM के खिलाफ गंभीर आरोप

CM Sukhu criticizes EVMs and BJP operations
CM Sukhu criticizes EVMs and BJP operations

Published:

शिमला

पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनावी परिणाम आने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम (EVM) की विश्वसनीयता और भाजपा की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है।

शिमला में मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम सुक्खू ने दावा किया कि ईवीएम मशीन पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और इसे कोई भी, कहीं भी हैक कर सकता है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस को मिले कम वोट प्रतिशत ने कई शंकाएं पैदा की थीं, जो आज भी कायम हैं।

बंगाल चुनाव और कांग्रेस का 'कमबैक'

पश्चिम बंगाल के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 20 साल बाद वहां अपने उम्मीदवार सभी सीटों पर उतारे हैं। उन्होंने कहा, "मैं खुद वहां प्रचार करने गया था और वहां टीएमसी (TMC) के खिलाफ भारी रोष था।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस के वोट बैंक को नुकसान पहुँचाया, लेकिन अब कांग्रेस वहां फिर से खड़ी हो रही है।" उन्होंने भाजपा पर ध्रुवीकरण (Polarization) का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में टीएमसी की 15 साल की एंटी-इनकम्बेंसी का फायदा भाजपा को मिला है, लेकिन भविष्य में मुकाबला केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगा।

ED और CBI भाजपा के 'कार्यकर्ता' की तरह: सीएम

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि 2014 के बाद देश में एक नकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा, "भाजपा ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) जैसी स्वतंत्र संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है।

लोकतंत्र में संस्थाओं पर ऐसा दबाव पहले कभी नहीं देखा गया।" उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए 'साम-दाम-दंड-भेद' का सहारा लेती है, जबकि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है।

10 गारंटियों और 1500 रुपये पर पलटवार

भाजपा द्वारा कांग्रेस की 10 गारंटियों पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने अपनी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

महिलाओं को 1500 रुपये देने की योजना पर उन्होंने स्पष्ट किया, "हम उन महिलाओं को 1500 रुपये दे रहे हैं जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है। अभी सरकार को मात्र डेढ़ साल हुआ है और कई जिलों में इसे लागू कर दिया गया है, शेष जिलों में भी जल्द लाभ मिलेगा।"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह पैसा आम जरूरतमंद महिलाओं के लिए है, भाजपा कार्यकर्ताओं या विधायकों की पत्नियों के लिए नहीं।

महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों पर घेरा

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्रों में होता है जहाँ लोग पूरी तरह गैस पर निर्भर हैं।

उन्होंने आगामी नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता महंगाई और आरडीजी (RDG) बंद किए जाने जैसे मुद्दों पर भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें