चुनावी रैलियां खत्म होते ही मोदी सरकार ने दिखाया असली रंग, कमर्शियल गैस में वृद्धि जनता से विश्वासघात: यदोपति ठाकुर

Published:

शिमला I

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यदोपति ठाकुर ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होते ही देश की जनता को महंगाई का 'इनाम' देना शुरू कर दिया है।

यदोपति ठाकुर ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव के दौरान वोट बटोरने के लिए केंद्र सरकार ने जानबूझकर गैस की कीमतों को स्थिर रखा था।

यह केंद्र सरकार की दोहरी मानसिकता का प्रमाण है। जैसे ही चुनावी प्रक्रिया खत्म हुई, सरकार ने अपनी असली जनविरोधी सोच दिखाते हुए गरीब जनता और छोटे व्यापारियों पर महंगाई का भारी बोझ डाल दिया है। यह जनता के साथ सरासर विश्वासघात है। — यदोपति ठाकुर

ठाकुर ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से केवल बड़े होटलों पर नहीं, बल्कि गली-मोहल्लों के छोटे दुकानदारों पर भी संकट खड़ा हो गया है व्यावसायिक सिलेंडर महंगा होने से ढाबा और छोटे रेस्तरां मालिकों की लागत बढ़ गई है।

इसका सीधा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के उन लोगों पर पड़ेगा जो अपनी आजीविका के लिए इन पर निर्भर हैं। अब आम आदमी की थाली और महंगी होने जा रही है।

कांग्रेस महासचिव ने चेतावनी दी कि गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल शुरुआत है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में भी भारी वृद्धि कर सकती है, जिससे पूरी अर्थव्यवस्था और आम आदमी का बजट बिगड़ जाएगा।

यदोपति ठाकुर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए। जनता को गुमराह करने के बजाय महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें