नगर निगम और निकाय चुनाव का बिगुल बजा, 8 निकायों के लिए 116 मतदान केंद्र स्थापित; EVM से होगा मतदान

नगर निगम और निकाय चुनाव का बिगुल बजा, 8 निकायों के लिए 116 मतदान केंद्र स्थापित; EVM से होगा मतदान
नगर निगम और निकाय चुनाव का बिगुल बजा, 8 निकायों के लिए 116 मतदान केंद्र स्थापित; EVM से होगा मतदान

Published:

धर्मशाला I

कांगड़ा जिले में नगर निगम और नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। जिले के 8 शहरी निकायों में होने वाले इन चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने विस्तृत शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले के 8 निकायों में चुनाव होने हैं, जिनमें 2 नगर निगम (धर्मशाला और पालमपुर), 5 नगर परिषद और 1 नगर पंचायत शामिल हैं।

सुचारू मतदान के लिए जिले भर में कुल 116 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। धर्मशाला और पालमपुर नगर निगमों में 34-34 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। अन्य निकायों में वार्डों की संख्या और भौगोलिक स्थिति के आधार पर केंद्र तय किए गए हैं।

हेमराज बैरवा ने स्पष्ट किया कि सभी नगर निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जाएंगे। ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) और कमिश्निंग को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स (ROs) और एसडीएम के साथ बैठक कर उन्हें 'रिटर्निंग ऑफिसर हैंडबुक' के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की समय-सारणी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की वोटिंग सुबह निर्धारित समय पर शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इन निकायों में मतदान खत्म होने के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इन दोनों निगमों की मतगणना निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार 31 मई को की जाएगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें