हिमाचल के लोगों से 15 करोड़ की प्लॉट ठगी, खरड़ में प्रॉपर्टी डीलरों पर FIR दर्ज

Image depicting property fraud in Himachal
Image depicting property fraud in Himachal

Published:

खरड़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों से करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कुराली के दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हेम राज और स्वरणजीत के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ IPC की धारा 420, 506 और 120-बी के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता नितिन वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2021 में गांव सहौरन, खरड़ में जमीन मालिकों के साथ समझौता कर एक बड़े भूखंड पर प्लॉट काटे।

इसके बाद 2021 से 2024 के बीच इन प्लॉट्स को हिमाचल के 100 से अधिक खरीदारों को बेच दिया गया। कुछ खरीदारों के नाम रजिस्ट्री की गई, जबकि कई प्लॉट पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर बेचे गए।

वर्ष 2024 में जब कुछ खरीदारों ने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू किया तो सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को जमीन का असली मालिक बताते हुए निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद खरीदारों ने जब प्रॉपर्टी डीलरों से संपर्क किया, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पीड़ितों ने मार्च 2025 में पुलिस में शिकायत दी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद खरीदारों ने हाईकोर्ट का रुख किया। अदालत द्वारा राज्य से जवाब तलब किए जाने के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें